सांगोद: सांगोद में मारुभाट समाज के आशियानों पर चला पीला पंजा, तपती धूप में सड़क पर आए 200 से अधिक लोग
Sangod, Kota | May 20, 2026 सांगोद में दशकों से रह रहे मारुभाट समाज के परिवारों पर बुधवार को प्रातः 11बजे प्रशासन की कार्रवाई के बाद विवाद गहरा गया है। सोरसन रोड स्थित उपखंड कार्यालय के सामने बसे मजदूर परिवारों के आशियाने हटाए जाने पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को घेरा है। देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद ने आरोप लगाया