हटा: मडियादो बस्ती के मुख्यमार्ग पर लगा जाम, डायल 112 समेत कई वाहन फंसे
Hatta, Damoh | Oct 18, 2025 धनतेरस पर्व पर बाजार में ग्राहकों की भीड़ अधिक होने से मड़ियादो बस्ती मुख्यमार्ग पर आज शनिवार शाम करीब 4 बजे भीषण जाम लग गया,मुख्यमार्ग पर डायल 112 सहित कई सेवाओं के वाहन सहित अन्य वाहन जाम में फंस गए.. सीमेंट क्लिंकर के भारी वाहनों को क्रासिंग के लिए जगह नही मिलने पर बस्ती में जाम के हालात बन गए,कुछ देर बाद पुलिस ने मोर्चा सम्भाला और जाम को बहाल किया