पटेढ़ी बेलसर: बेलसर थाना की पुलिस ने शराब सहित अन्य मामलों में कटारू सहित अन्य जगहों से तीन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बेलसर थाना की पुलिस ने बेलसर थाना कांड संख्या 412/2024 बिहार मध निषेध के अभियुक्त कटारु निवासी रंजीत माझी तथा बेलसर थाना वारंट संख्या एसटीआर 304/2016 के वारंटी अभियुक्त माधोपुर निवासी सर्वेश चौधरी एवं बेलसर थाना वारंट संख्या सी 1-902/2022 टी आर 198/2014 के वारंटी अभियुक्त करनेजी निवासी शंकर महतो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।