छतरपुर नगर: नर्मदा अस्पताल में गलत ऑपरेशन का आरोप, परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार,दिया आवेदन।
छतरपुर जिले के वार्ड नंबर-3 बिजावर पठारी निवासी आवेदक आकाश सेन ने अपनी मां सुनीता सेन के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक के नाम आज 01 जुलाई दोपहर करीब 4:00 बजे आवेदन दिया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि मरीज को पहले सरकारी अस्पताल से बहला-फुसलाकर निजी नर्मदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन किया गया।