ज़मानिया: गाजीपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा, आस-पड़ोस के गरीबों की करें मदद, सबका त्योहार हो एक जैसा
गाजीपुर के आरटीआई सभागार में उज्जवला गैस योजना के तहत दीपावली से पहले महिलाओं को सब्सिडी का तोहफा दिया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि सरकार महिलाओं के लिए बेहतर कार्य कर रही है। वहीं उन्होंने कहा कि इस दीपावली में हम सभी का कर्तव्य है कि आज पड़ोस के गरीब लोगों की मदद करें और उनको दिए और मिठाई का उपहार देकर सहयोग करें।