जलालाबाद: मोहल्ला प्रताप नगर में शॉर्ट सर्किट से एक घर के कमरे में लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर राख
मोहल्ला प्रताप नगर में शॉर्ट सर्किट से एक घर के कमरे आग लग गई। आग अभिषेक दिनकर उर्फ निक्की के घर में लगी। आग की लपटे उठते ही मोहल्ले के लोगों ने आग पर काबू पाया। मकान मालिक अभिषेक दिनकर ने बताया कि आग से उनका ऐसी, बेड, सोफा, ₹1.5 लाख नकद, अलमारी, कीमती कपड़े, लैपटॉप आदि सामान जलकर राख हो गया।