राजस्थान सरकार की मुफ्त जांच सुविधा योजना के तहत मदर–हब–स्पोक मॉडल के अंतर्गत स्थापित मदर लेबोरेटरी का बुधवार को शाहपुरा जिला अस्पताल में शुभारंभ किया गया। मदर लैब का उद्घाटन स्थानीय विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने किया। मरीजों को जांच के लिए भीलवाड़ा नहीं जाना पड़ेगा। 148 प्रकार की जांचें निशुल्क की जाएंगी।