शामली: शामली के गुरुद्वारा रोड पर डंपर ने जबरन नो एंट्री में घुसकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बाल-बाल बचाया
Shamli, Shamli | May 10, 2026 रविवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के गुरुद्वारा रोड से एक तेज रफ्तार डंपर अचानक नो एंट्री में शहर की ओर घुस गया, जिसकी चपेट में आने से एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी बाल बाल बच गया। सूचना पर पहुंचे एआरटीओ रोहित राजपूत ने डंपर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। ड्राइवर के पास ना तो डंपर संबंधित कागजात मिले हैं और ना ही ड्राइविंग लाइसेंस पाया गया है।