महेश्वर के समीप ग्राम धरगांव में बिजली विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां नदी पार बसे लोगों के घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए ग्यारह केवी लाइन डाली जा रही है, लेकिन इस काम ने अब स्थानीय रहवासियों की जान पर खतरा खड़ा कर दिया है। आरोप है कि विभाग ने जिस मोहल्ले से लाइन निकाली है, वहां कई मकानों की छतों के ऊपर से हाई वोल्टेज तार गुजार दिए गए हैं।