बदायूं: भम्मन नगला गांव में तेज आंधी में छत से टीन उड़कर युवक के नीचे गिरने से हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 16, 2026 बदायूं के थाना उसावां क्षेत्र के भम्मन नगला गांव का रहने वाला 34 वर्षीय कप्तान पुत्र हरदयाल अपने मकान की छत पर था तभी अचानक तेज आंधी आ गई तो कप्तान ने टीन पकड़ ली, तभी तेज आंधी में कप्तान टीन के साथ छत से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कप्तान के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।