लोहरदगा: लोहरदगा में पतंजलि योग समिति का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरंभ, सैकड़ों प्रशिक्षुओं ने किया योगाभ्यास और प्राणायाम।
पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान, जिला लोहरदगा के तत्वावधान में शनिवार सुबह 8 बजे लोहरदगा शिशु मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के पहले दिन सुबह लगभग 8 बजे जिला प्रभारी एवं मुख्य योग प्रशिक्षक प्रवीण कुमार भारती ने प्रशिक्षुओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया।