पटेरा: 20 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपीयो को पकड़ा,कुम्हारी थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही
Patera, Damoh | Jun 15, 2026 कुम्हारी थाना प्रभारी बृजेश पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 20 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।कुम्हारी पुलिस टीम के द्वारा आरोपी सरमुंदर ओर निटी दोनों निवासी हरदुआ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया।