कैराना: जिड़ाना के निकट बेसहारा गोवंश से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए
Kairana, Shamli | Apr 12, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के गांव जिड़ाना के निकट एक हादसा सामने आया है। रविवार दोपहर करीब एक बजे मिली जानकारी के अनुसार, कैराना की ओर से बाइक सवार कांधला की ओर जा रहे थे। तभी बाइक सड़क पर भटक रहे गोवंश से टकरा गई, जिस कारण बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिनके नाम आकाश व राहुल निवासीगण गांव नाला बताए गए। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची।