शाहबाद: मुरीदापुर प्राथमिक विद्यालय में कोर्स वितरण के साथ निकाली गई जागरूकता रैली
एक अप्रैल को विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय, मुरीदापुर में नवीन शैक्षिक सत्र (2026-27) के शुभारंभ के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा द्वारा की गई। इस अवसर पर विद्यालय का वार्षिक रिजल्ट घोषित कर बच्चों को अंक पत्र वितरित किए गए।