सीतापुर: जोधपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार 2 छात्राओं को मारी जोरदार टक्कर, एक छात्र की हुई मौत
जनपद के मिश्रित थाना क्षेत्र के जोधपुर के पास घर से स्कूल जा रही साइकिल सवार दो छात्राओं को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी हादसे में एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरी छात्रा का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार दोनों छात्राएं आपस में बहने थी मामले में मृतक छात्रा के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सीतापुर में कराया है।