पन्ना जिले के पीएमश्री स्कूलों को आधुनिक और आदर्श बनाने की कवायद अब धरातल पर दिखने लगी है। केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव अश्वनी श्रीवास्तव ने जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान रमखिरिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय और अजयगढ़ के कन्या विद्यालय का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त सचिव ने स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी और लैब जैसी सुविधाओं का जायजा लिया।