औरैया: जालौन जिले के सनगढ़ में मुख्य सड़क पर गेट की बीम पर लगी शटरिंग ढहने से आधा दर्जन मजदूर दबकर घायल
जालौन जिले के जालौन-औरैया स्टेट हाईवे पर यमुना किनारे स्थित सनगढ़ में चल रहे गेट निर्माण के दौरान लगाई गई शटरिंग ढहने से छह मजदूर दबकर घायल हो गए। इनमें तीन घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया में भर्ती कराया गया। जहां से दो मजदूरों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर कर दिया। जबकि अन्य घायलों को मेडिकल कॉलेज चिचौली पहुंचाया गया। सनगढ़ से