मनसाही: विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए मनसाही में निकाला गया फ्लैग मार्च
विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं भय मुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मनसाही में पुलिस प्रशासन ने सोमवार की संध्या 06 से 07 बजे के बीच फ्लैग मार्च निकालकर शांति का संदेश दिया।फ्लैग मार्च मरंगी चौक से शुरू होकर विभिन्न मोहल्ले में गुजरते हुए किसान चौक होते हुए छोटी बथना, मनसाही हाट होते हुए कजरा फूलहरा के पास संपन्न हुई।