झांसी: झांसी मेडिकल कॉलेज में शवों से वसूली, एम्बुलेंस चालक ने 10 किलोमीटर के लिए मांगे 4 हजार, परिजनों ने चंदा कर दिए पैसे
Jhansi, Jhansi | Mar 18, 2025 झांसी मेडिकल कॉलेज के पोस्टमॉर्टम विभाग से शव को घर ले जाने के नाम पर वसूली करने का आरोप लगा है। यहां मृतक के परिजनों ने ज़्यादा पैसे मांगे जाने पर हंगामा किया।उनका कहना था कि एम्बुलेंस चालक मनमानी वसूली कर रहे हैं। बताया कि शव को 10 किलोमीटर तक ले जाने के 4 हजार रुपए मांगे जा रहे हैं। वह ये पैसे मोहल्ले में चंदा कर लाए हैं।