झांसी: अवैध नर्सिंग होम्स पर कार्रवाई न होने से नाराज बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Jhansi, Jhansi | Mar 18, 2025 बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा ने अध्यक्ष भानू सहाय ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि बुन्देलखण्ड में धड़ल्ले से बिना नक्शा पास करवाए एवं गैर भू उपयोग वाली भूमि पर निर्माण कर अवैध नर्सिंग होम्स कार्य कर रहे है। जिसमें कई बार मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत भी कराया गया है। लेकिन कार्यवाही नहीं हुई।