झांसी: उधार दिए ₹5 लाख वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी, मसीहा गंज के परिवार ने एसएसपी से लगाई गुहार
Jhansi, Jhansi | Mar 18, 2025 सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मसीहा गंज की रहने वाली मंजू दुबे ने मंगलवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया की उसने अपने मिलने वालों को 5 लाख रुपए उधार दिए थे, जिसके ऐवज में उन्हें 5 लाख की धन राशि का एक चेक दिया गया था। मंजू देवी ने समय करीब 2:00 बजे बताया कि जब उन्होंने उधार दिए गए रुपए उक्त लोगों से वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया।