टिकारी नगर परिषद स्थित चिल्ड्रेन पार्क के निकट बाइक सवार उचक्कों ने एक महिला से 50 हजार रुपये से भरा थैला छिना। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। वहीं दूसरी घटना बेलहड़िया मोड़ के समीप घटी है। जिसमें सियानंदपुर के विकास मित्र अमित कुमार की बाइक की डिक्की से उच्चकों ने 20 हजार रुपये उडा लिए। एक ही दिन में इस तरह की दो घटना से टिकारी बाजार में सनसनी फैल गई है।