सोहागपुर: पंचायती मंदिर के पास पटाखे से झुलसी गौ माता, नंदी गौ सेवा के गौसेवकों ने किया उपचार
पंचायती मंदिर परिसर के पास अचानक फूटे पटाखे से एक गौ माता झुलस गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नंदी गौ सेवा के कार्यकर्ताओं को दी। गौसेवक मौके पर पहुंचे और घायल गाय का तुरंत उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद गौ माता का स्वास्थ्य स्थिर बताया गया है। घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई, वहीं नंदी गौ सेवा के प्रयासों की सराहना की जा रही है।