खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की प्रांतव्यापी हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। शनिवार को कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए सुंदरकांड पाठ किया। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी परिसर में आयोजित इस संगीतमय पाठ में 300 से अधिक कर्मचारी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ममता हिरवे ने बताया कि सुंदरकांड पाठ के माध्यम से न्याय,