गोहपारु: गोहपारू थाने के समीप तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो में मारी टक्कर, 3 लोग हुए घायल
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत गोहपारू थाना के पास सोमवार को लगभग 3:50 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी जिससे ऑटो में सवार तीन यात्री घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू भेजा गया है,जहां घायलों का उपचार जारी है,मामले पर पुलिस जांच पर जुटी है।