कटनी ग्रामीण: रुक्मिणी विवाह प्रसंग में झूम उठा खम्हरिया, भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु
ग्राम खम्हरिया नंबर-1 स्थित पूज्य बाबा हरिदास जी के बंगले में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिवस भगवान श्रीकृष्ण एवं माता रुक्मिणी के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथाव्यास परम पूज्य श्री श्री 1008 जगदेव बड़गैंया जी महाराज ने रुक्मिणी-कृष्ण विवाह को प्रेम, समर्पण और धर्म की विजय का प्रतीक बताया।