जबलपुर: जमीन विवाद में दबंगों पर गुंडागर्दी का आरोप, पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
जबलपुर: रांझी थाना क्षेत्र के गंगा मैया निवासी सुधा ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर जमीन विवाद में जान से मारने की धमकी और गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मोहित ठाकुर, सुखदेव ठाकुर और पार्षद संतोषी ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।