मंडीदीप बस स्टैंड पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए एक युवक को पुलिस ने पकड़ा। कस्बा भ्रमण के दौरान मिली मुखबिर सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी से अधभरा शराब क्वार्टर, डिस्पोज़ल ग्लास और पानी पाउच जब्त किया। आरोपी के खिलाफ धारा 36(बी) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर सामग्री मालखाने में जमा की गई।