कटंगी: गजपुर में 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत,
परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को कीटनाशक देकर हत्या करने का लगाया आरोप
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम गजपुर में कक्षा 12वीं की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना करीब एक सप्ताह पहले यानी 01 जुलाई की है। अब परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को कीटनाशक पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की जांच कर रही पुलिस ने मंगलवार को परिजनों के थाने में बयान