गिरिडीह: अजीडीह में घरेलू विवाद के बाद, एक व्यक्ति 4 साल के बच्चे के साथ पानी टंकी पर चढ़ा, मचा हड़कंप
अजीडीह स्थित नेत्रहीन विद्यालय के समीप गुरुवार को 12 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति घरेलू विवाद के बाद अपने 4 वर्षीय बच्चे को लेकर पानी टंकी पर चढ़ गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यक्ति का अपनी पत्नी से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वह गुस्से में बच्चे को लेकर टंकी पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और प्रशासन को जानकारी दी गई।