ग्वालियर गिर्द: हाईटेंशन तार गिरने से खंभे में लगी आग, आग बुझाते समय एक बिजलीकर्मी घायल
शहर के शिंदे की छावनी क्षेत्र स्थित नमकीन दुकान के पास रविवार सुबह 11.30 बजे खंबे के ऊपर से निकली 11 केवी की हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर बिजली के खंभे पर गिर गया जिससे तारों में भयानक आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तुरंत बिजली सप्लाई बंद करवाई गई, जिसके बाद बिजलीकर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।