वाड्रफनगर: तेज रफ्तार का कहर: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत और तीन गंभीर घायल
वाड्रफनगर सोमवार पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत चुरैला नाला के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों में मौके पर ही आग लग गई। हादसे में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।