सरोजनी नगर: हंसखेड़ा क्षेत्र में नवजात शिशु का मिला शव, कुत्ते ने नोंचा
आज सोमवार की सुबह 11:30 बजे लगभग देखने को आया कि पारा क्षेत्र अंतर्गत हंस खेड़ा क्षेत्र के जयपुरिया के पास एक नवजात शिशु के शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। तो बताया गया कि नवजात शिशु के शव को कुत्ते द्वारा नोंचा भी गया है। तो वही देखने में आया कि स्थानीय लोगों द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। बताया गया की जानकारी पाकर फौरन मौके पर पुलिस पहुची।