सिवनी: सिवनी में नियम उल्लंघन पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, आठ मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित
Seoni, Seoni | Nov 13, 2025 सिवनी कलेक्टर शीतला पटले के निर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में गुरुवार को औषधि निरीक्षक द्वारा की गई कार्रवाई में जिले के आठ मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 और नियमावली 1945 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर दुकानों को नोटिस जारी किया गया था।