सिवनी: मड़वा गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार दो लोग घायल
Seoni, Seoni | Nov 13, 2025 सिवनी के लखनवाड़ा थाना अंतर्गत मड़वा गांव के पास गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक में सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हें घटना के बाद जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां घायलों का इलाज जारी है।