शामली: नाला पटरी शामली पर ट्रैक्टर चालक से मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल
Shamli, Shamli | Feb 22, 2024 गुरूवार को शामली नाला पटरी की बताई जा रही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वायरल वीडियो में कुछ लोग नाला पटरी पर एक ट्रैक्टर चालक से मारपीट कर रहे हैं। ट्रैक्टर चालक अपनी सीट पर बैठा हुआ है, जबकि सड़क पर खड़े लोग उसे थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं, हालांकि वीडियो के संबंध में अभी तक पुलिस की ओर से कोई जानकारी नही मिल पाई है।