मनावर: मनावर के गुलाटी गांव में बड़ा हादसा, लोहे के पाइप के नीचे दबे 4 बच्चे, 3 गंभीर घायल
Manawar, Dhar | Jan 28, 2026 मनावर के गुलाटी गांव में बड़ा हादसा, लोहे के पाइप के नीचे दबे 4 बच्चे, 3 गंभीर।धार जिले के मनावर से चार किलोमीटर दूर ग्राम गुलाटी के कालाभाटा में बुधवार शाम करीब 6:00 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां लोहे के भारी पाइप के नीचे दबने से चार मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना उस समय हुई जब बच्चे पाइप के पास खेल रहे थे।