टिकारी: टिकारी के जिला परिषद सदस्य सह राजद जिला उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव की मां के निधन से शोक की लहर
Tikari, Gaya | Jun 13, 2026 टिकारी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य सह राजद जिला उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव की मां का निधन शनिवार को हो गया। वृद्धा के निधन पर स्थानीय राष्ट्रीय जनता दल के नेता व कार्यकर्ता ने शोक संवेदना व्यक्त की है। राजद प्रखंड अध्यक्ष बंटी यादव ने अस्पताल जाकर दिवंगत के पार्थिव शरीर का दर्शन किया। निधन की सूचना के बाद क्षेत्र के प्रतिनिधियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।