राघोगढ़ में दीपावली के गुलजार बाजार में 18 अक्टूबर को विधायक जयवर्धन सिंह का अनोखा अंदाज देखने को मिला। बाजार में पहुंचे विधायक ने वर्षों पुरानी ब्रजकिशोर शर्मा के ठेले पर पानी पुरी खाई कहा, राघोगढ़ की गलियों का असली मजा और स्वाद यही मिलता है। हाथ से दिव्यांग राकेश कोरी के ठेले पर जयवर्धन सिंह ने गरम चाय की चुस्कियां ली। उनकी मेहनत की तारीफ कर हौसला बढ़ाया।