न्यायालय के द्वारा जारी किए गए इस इस्तेहार को लेकर चौसा थाना की पुलिस ने भागलपुर जिला के ढोलबज्जा थाना अंतर्गत एक गांव में हत्या के मामले में आरोपित के घर पर इश्तिहार चश्पा किया। पुलिस टीम ने आरोपी के परिजनों को यह निर्देश दिए कि जल्द से जल्द आरोपी को सरेंडर करवाएं। अगर उक्त प्रक्रिया जल्दी नहीं होती है तो पुलिस अगली कार्रवाई में जुट जाएगी।