साढ़ थाना क्षेत्र में आरटीओ ने रविवार 2:00 बजे चेकिंग अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट ,ओवरलोड, अनाधिकृत संचालित वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 13 वाहनों को सील किया। व 3.50 लाख जुर्माना वसूला गया। साथ ही लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया।