कानपुर के घाटमपुर तहसील के गिरसी गांव में रविवार की शाम 4 बजे होलिका दहन स्थल के पास मजार के सौंदर्याकरण को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। नबीपुर रोड पर स्थित ग्राम समाज की भूमि पर बनी सफी बाबा की मजार का सौंदर्गीकरण ग्राम प्रधान अशोक यादव की देखरेख में किया जा रहा था।