1 मार्च रविवार दोपहर 3:00 बजे संपूर्ण समाधान दिवस मे ग्राम प्रधान के खिलाफ एक ग्रामीण के द्वारा ग्राम सभा के कार्यों में शिकायत की गई थी। जिस पर विकासखंड अधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर टीम गठित की गई। जांच टीम जब गांव में जांच करने पहुंची तो शिकायतकर्ता ही मौके से गायब मिला। बताई गई शिकायत की जब जांच की गई तो ग्राम सभा में कार्य संपूर्ण पाया गया।