घोरावल: डाला में बारात से लौट रही बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दो लोग घायल हुए
सोनभद्र के डाला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत डाला बाजार में बारात से लौट रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। जिससे बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए।बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह करीब 8:00 बजे डाला बाजार में चोपन की तरफ जा रही बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार एक युवक और एक किशोर सहित दो लोग घायल हो गए।