लोहरदगा: एनएसयूआई के एक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद सुखदेव भगत से उनके आवास में की मुलाक़ात, समस्याओं से कराया अवगत
लोहरदगा जिला एनएसयूआई का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत के आवास पहुंचकर सांसद बनने पर उन्हें बुके देकर सम्मानित किया और लाइब्रेरी, शौचालय, पुस्तक जैसी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया ।मौके पर सांसद ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई ही छात्रों का मूल मंत्र होना चाहिए। इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल ने संसद को सम्मानित किया!