लोहरदगा: केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ समाहरणालय के समक्ष झामुमो ने किया धरना प्रदर्शन
एसटी-एससी आरक्षण में वर्गीकरण सहित केन्द्र सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा लोहरदगा जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के नेतृत्व में शुक्रवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में झामुमो के नेता और समर्थक शामिल हुए। इस दौरान झामुमो के नेता और कार्यकताओं ने केंद्र सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी कीं।