लोहरदगा: एमएलए महिला कॉलेज में प्रतिभाओं को निखारने के लिए बैडमिंटन ट्रेनिंग सेंटर की हुई शुरुआत
लोहरदगा की बैडमिंटन प्रतिभाओं को तलाशने और उन्हें निखारने के लिए लोहरदगा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन ने ट्रेनिंग केंद्र की शुरुआत की है । एम.एल ए.महिला कॉलेज बैडमिंटन हॉल में यह ट्रेनिंग सेंटर चलेगा। राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी काजल कुमारी सहित कई सीनियर खिलाड़ी और विशेषज्ञ उभरते हुए बैडमिंटन खिलाड़ियों को खेल के गुर सिखाएंगे।