मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र के चेतगंज बाजार में ईटों से लदा ट्रक पलटा, बिजली पोल टूटा और सड़क किनारे सो रहे लोग बाल-बाल बचे
चील थाना क्षेत्र के चेतगंज बाजार में शनिवार रविवार की देर रात। ईटों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में सड़क किनारे सो रहे लोग बाल बाल बच गए। ट्रक पलटने से एक विद्युत पोल टूट गया। जिससे कई गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हादसे के बाद तुरंत स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। और ट्रक के केबिन में फंसे चालक और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।