सुलताना कस्बे में बुधवार को जोड़ीया मार्ग पर स्थित वाल्मीकि कॉलोनी में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कच्चे व पक्के दोनों प्रकार के अवैध अतिक्रमण हटाए गए। कार्रवाई के समय चिड़ावा उपखण्ड के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की। अतिक्रमण हटाने की सूचना पर मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।