कोरबा के रविशंकर नगर स्थित बस स्टॉप के पास मून बिरयानी सेंटर में बीती देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना रखील रवि ने वार्ड पार्षद अब्दुल रहमान को फोन पर दी, जिसके बाद वे तत्काल मौके पर पहुंचे।मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए थे। पिछले कुछ सालों से इस दुकान में चिकन बिरयानी का संचालन किया जाता है।